छत्तीसगढ़

मस्तूरी गोलीकांड में फरार चल रहे कांग्रेस नेताओं पर पांच हजार का इनाम, 9 आरोपी जेल में

बिलासपुर

भूपेंद्र साहू रिपोर्ट मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष और उनके साथियों पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटेल पर पुलिस ने पांच-पांच हजार इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही चकरभाठा क्षेत्र में गायब नाबालिग के मामले में जानकारी देने वालों को भी पांच हजार का इनाम दिया जाएगाबता दें कि मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने रिश्तेदारों और परिचित के साथ 28 अक्टूबर 2025 की शाम नहर चौक के पास बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नितेश सिंह ने भी अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की थी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली

Related Articles

Back to top button