देश दुनिया

खलिहर प्रधानमंत्री : 82 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का तीन साल के अंदर चार बार उदघाटन!

उदघाटन, उदघाटन और उदघाटन. मोदी जी चीनी कंपनी की सहायता से बनी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना का अब तक चार बार उदघाटन कर चुके हैं.

पहली बार
तारीख – 20 अक्टूबर 2023
स्टेशन – साहिबाबाद से लेकर दुहई तक. दूरी – 17 किलोमीटर

दूसरी बार
तारीख – 6 मार्च 2024
स्टेशन – दुहई डिपो से लेकर मोदीनगर तक. दूरी – 17 किलोमीटर

तीसरी बार
तारीख – 5 जनवरी 2025
स्टेशन – साहिबाबाद से लेकर न्यू अशोक नगर तक. दूरी – 13 किलोमीटर

चौथी बार
तारीख – 22 फरवरी 2026
स्टेशन– कालका जी से लेकर मेरठ तक

दुनिया में उदघाटन-उदघाटन खेलने की ऐसी मिसाल मिलना मुश्किल है. किस देश का प्रधानमंत्री इतना खलिहर है कि वह 82 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का तीन साल के अंदर, चार बार उदघाटन करता है?

जितना अब तक मोदी जी के उदघाटन में खर्च हुआ होगा उतने में रैपिड रेल के कई डिब्बे बन जाएंगे.

उदघाटन की खुशी में मोदी जी सब कुछ भूल जाते हैं लेकिन कांग्रेस को कोसना नहीं भूलते. मेरठ में उन्होंने बीजेपी की उपलब्धियां कम बताई, कांग्रेस को मनभर कोसा.

चिंता बस इसी बात की है कहीं मोदी जी अगली बार दिल्ली-मेरठ रैपिड रेलमार्ग पर बनने वाले किसी फुटओवर ब्रिज का उदघाटन करने न पहुंच जाएं.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button