छत्तीसगढ़

कोटा थाना अंतर्गत दो पड़ोसी संतोष मिश्रा उर्फ छोटू महराज व रामसोनी के बीच हुआ विवाद l

कोटा थाना अंतर्गत दो पड़ोसी संतोष मिश्रा उर्फ छोटू महराज व रामसोनी के बीच हुआ विवाद l कोटा l कोटा थाना अंतर्गत दो पड़ोसी संतोष मिश्रा उर्फ छोटू महराज व रामसोनी के बीच विवाद हुआ था जिसका रिपोर्ट दर्ज करने दोनों पक्ष अपने परिवार और समर्थकों के साथ कोटा थाने पहुँचे।और थाने में ही दोनों पक्षों के बीच पुनः गर्मागर्मी और गालीगलौच बत्तीमीज़ी होने लगी। थानें के स्टाफ द्वारा इन्हें बार बार समझाईश दिया गया,जिसकी अवहेलना करते हुए दोनों पक्षों के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया,थाने के दैनिक काम में हस्तक्षेप किया गया । जिसपर हंगामा करने वाले दोनों पक्षों के ख़िलाफ़ थाना कोटा में अपराध क्रमांक 93/26 धारा 296,115(2),351(3),221,194(1) दर्ज कर कठोर कार्यवाही की गई हैं ,और पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा लोगों को स्पष्ट संदेश हैं —थाना लोगों के विवाद निपटाने की जगह हैं ,ना की विवाद करने की। थानें में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी l

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button