भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने शानदार बजट हेतु मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी का किया धन्यवाद

भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने शानदार बजट हेतु मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी का किया धन्यवाद
मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी ने विकसित भारत के अनुरूप शानदार बजट किया
प्रत्येक सेक्टर हेतु अनेक लाभकारी विजन की घोषणा
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने बजट 2026 को विकसित भारत के अनुरूप शानदार बजट कहा, उमंग पाण्डेय ने बताया की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्बारा प्रस्तुत बजट भारत के विकास हेतु संतुलित बजट है, जहा सभी क्षेत्रों को भारत के विकास और आम जन को लाभ देने के प्रयास के तहत निर्णय लिया गया है।
आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा किया कि नया हाई स्पीड रेल कारिडोर बनाये जायेंगे आर्थिक सुधार पर पूरा जोर दिया जा रहा है,आयकर अधिनियम को सरलकरण किया जाएगा,डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
खेल इक्विपमेंट पर फोकस जिससे युवाओं को खेल कूद के समान किफायती दर में मिलेंगे, पशु व कृषि लघु उघोग से संबंधित अनेक लाभकारी घोषणा की गयी है जिससे देश के कृषक, आम जन सभी को जीवन में लाभ होते दिखेगा।
साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान श्री नरेन्द्र मोदी जी को इस शानदार बजट जिसमे युवाओं के हित के लिए अथक प्रभावशाली शाबित होगा इस हेतु जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने मान. प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया….



