छत्तीसगढ़

जीआरपीएफ थाने को मिली सफलता, बिहार से गिरफ्तार किया मोबाईल चोर को

जीआरपीएफ थाने को मिली सफलता, बिहार से गिरफ्तार किया मोबाईल चोर को

देवेन्द्र गोरले सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- डोंगरगढ- ट्रैन से गोंदिया की ओर जा रहे मिलन बसंत अग्रवाल का डोंगरगढ रेलवे स्टेशन के पूर्व सेमसेंग कंपनी का 18 हजार रुपये कीमत का मोबाईल चोरी हो गया जिसकी शिकायत उन्होंने जीआरपीएफ थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई। जिसके बाद जीआरपीएफ थाना में अपराध क्रमांक 51/2019 धारा 379 भादवि में प्राप्त काल डिटेल पर थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक 225 भागवत पटेल , आरक्षक 253, 289 को बरौनी बिहार भेजा गया जिसमें आरोपी शिवशंकर शाह पिता राम नरेश शाह उम्र 29 वर्ष पता गढ़हड़ा वार्ड नं. 06 थाना बरौनी जिला बेगूसराय (बिहार) के कब्जे से चोरी गया मोबाइल सैमसंग J8 कीमत 18000 रुपये को जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button