छत्तीसगढ़

तखतपुर जनपद में भ्रष्टाचार की आशंका। CEO का खेल भूमिका संदिग्ध।

तखतपुर जनपद में भ्रष्टाचार की आशंका। CEO का खेल भूमिका संदिग्ध।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट : तखतपुर जनपद पंचायत में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है।

जनपद अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकार ने अधिकारियों पर सदस्यों की अवहेलना करने और सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाया है।

मुख्य विवाद आय-व्यय का ब्यौरा न देने को लेकर है। सदस्यों का कहना है कि जब तक पिछला हिसाब और कार्यों की जानकारी स्पष्ट नहीं की जाती, तब तक चर्चा का कोई औचित्य नहीं है।

आगामी रणनीति:

  • उच्च अधिकारियों से होगी शिकायत
  • अगली बैठक में आय-व्यय और अधिकारियों की अनसुनी को प्रमुखता से रखा जाएगा

इस विवाद का सीधा असर क्षेत्र के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने से कई वित्तीय प्रस्ताव लटके हुए हैं।

Related Articles

Back to top button