छत्तीसगढ़

बिलासा देवी केवट चकरभाठा एयरपोर्ट:290.80 एकड़ के बदले 50.64 करोड़ की राशि भारत सरकार के खाते में जमा कर दी गई : अमर अग्रवाल बिलासपुर नगर विधायक लोकप्रिय नेता l

बिलासा देवी केवट चकरभाठा एयरपोर्ट:290.80 एकड़ के बदले 50.64 करोड़ की राशि भारत सरकार के खाते में जमा कर दी गई : अमर अग्रवाल बिलासपुर नगर विधायक लोकप्रिय नेता l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट : बिलासा देवी केवट चकरभाठा एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट के लिए आवश्यक 290.80 एकड़ अतिरिक्त भूमि के बदले 50.64 करोड़ की राशि भारत सरकार के खाते में जमा कर दी गई है। इससे एयरपोर्ट को 4-C श्रेणी में उन्नत करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

विधायक अमर अग्रवाल ने इसे बिलासपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और कहा है कि इससे बड़े विमानों का संचालन संभव होगा, रनवे और टर्मिनल विस्तार को गति मिलेगी और नाइट लैंडिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जल्द शुरू होंगी।

Related Articles

Back to top button