छत्तीसगढ़
जनपद पंचायत तखतपुर में भ्रष्टाचार चरम पर है। 82 गोठानों, 122 पंचायतों में निर्माण कार्यों की दुर्दशा है।

जनपद पंचायत तखतपुर में भ्रष्टाचार चरम पर है। 82 गोठानों, 122 पंचायतों में निर्माण कार्यों की दुर्दशा है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट : जिला बिलासपुर के जनपद पंचायत तखतपुर में भ्रष्टाचार चरम पर है। 82 गोठानों और 122 पंचायतों में निर्माण कार्यों की दुर्दशा है, और मनरेगा वृक्षारोपण कार्य सिर्फ कागजों में दिखाया गया है। ग्राम पंचायत नेवरा में 2019-20 में 2450 पौधे लगाए गए थे, लेकिन अब एक भी पेड़ जीवित नहीं है। निर्माण कार्यों में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है, और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौन हैं। सचिव और सरपंच सामने आने से बच रहे हैं, और 1 लाख में 4000 रुपये कमीशन का खेल चल रहा है।



