छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत तखतपुर में भ्रस्टाचार चरम पर,82 गोठान,122 पंचायतों में निर्माण कार्यों की दुर्दसा,सिर्फ कागजों में दर्शाया मनरेगा वृक्षारोपण कार्य l

जनपद पंचायत तखतपुर में भ्रस्टाचार चरम पर,82 गोठान,122 पंचायतों में निर्माण कार्यों की दुर्दसा,सिर्फ कागजों में दर्शाया मनरेगा वृक्षारोपण कार्य l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट : जिला बिलासपुर के जनपद पंचायत तखतपुर में छत्तीसगढ़ शासन जिला प्रशासन की महत्वकांक्षी मनरेगा योजना अंतर्गत चारागाह वृक्षारोपण कार्य किया गया हैं, ग्राम पंचायत नेवरा में रोपण वर्ष 2019–20 में 3 हेक्टेयर में 2450 नग पौधें जामुन, आंवला, आम, अमरुद का पौधारोपण कार्य किया गया था वर्तमान में एक भी पेड़ जीवित नहीं ऐसा लगता हैं बिना पौधारोपण के ही मनरेगा योजना के तहत किये गए वृक्षारोपण कार्य सिर्फ कागजों तक ही सिमित हैं l मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत तखतपुर में 82 ग्राम पंचायत में गोठान हैं जिसमें भयानक भ्रस्टाचार किया गया हैं बात करें निर्माण कार्यो की तो जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत कुल 122 ग्राम पंचायत आते हैं जिसमें विगत पांच सालो में किये गए निर्माण कार्य अति भयानक स्थिति हैं, चाहें वो 14 वें आयोग से हो या 15 वें वित्त आयोग से हो विभिन्न योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य किया गया हैं लेकिन सभी निर्माण कार्यो की अति दुर्दसा हैं, लेकिन सभी निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति अति जर्जर व दुर्गति हैं बताते चलें की स्वच्छ भारत मिशन के तहत व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के तहत किये गए निर्माण कार्य तो देखने लायक हैं संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौन बैठे हैं जैसे खाना पूर्ति करके बैठे हैं मामला जनपद पंचायत तखतपुर का भ्रस्टाचार चरम पर, मिली जानकारी के अनुसार सचिव सरपंच सामने आना नहीं चाहते चर्चा में बताते हैं की जनपद पंचायत तखतपुर में 1 लाख में 4000 रुपये कमिसन चल रहा हैं जिसके चलते संबंधित अधिकारी, कर्मचारी कोई भी जाँच, निगरानी, औचक निरिक्षण,कार्यवाही नहीं करते और आसानी से काम पास हो जाता हैं कमीसन नहीं देने पर काम अटक सकता हैं हम सिर्फ कार्यालय का चक्कर लगाते रह जायेंगे काम नहीं होगा l जनपद पंचायत तखतपुर में कुल 82 गोठान हैं जो की दुर्दसा,दुर्गति से भरपूर हैं सिर्फ पैसे आहरण हुआ हैं विकास कुछ नहीं हुआ जीरो, सिर्फ कागजों में दर्शाया दिया गया हैं वृक्षारोपण कार्य l वर्तमान में ग्राम नेवरा 2450 पेड़,पौधे गायब, जामुन,आंवला,आम,अमरुद का किया था पौधारोपण वर्तमान में मौके पर एक भी पेड़/पौधा नहीं खाली बंजर भूमि में सिर्फ नागरिक सूचना पटल के अलावा कुछ नहीं l

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button