देश दुनिया

गाय हिट में नहीं आ रही तो घबराएं नहीं, घरेलू उपाय से मिलेगा समाधान, एक्सपर्ट से जानें ये जरूरी टिप्स

गोपालन एक सबसे बड़ा व्यवसाय बनते जा रहा है. खासकर युवाओं में यह ट्रेंड सबसे अधिक चल रहा है. लेकिन सबसे बड़ी बात जो सामने आती है कि गोपालन में वह है इसके हिट में आने का. यह सबसे बड़ी समस्या गोपालकों के सामने आती है. एक बार बच्चा देने के बाद वह हिट में नहीं आती है इसके साथ साथ यह भी एक समस्या किसानों के साथ देखने को मिलती है कि गाय को क्रोस कराने के बाद वह उसके खाने में कमी कर देते हैं. मुख्य रूप से किसानों के बीच यह बात फैली हुई है कि क्रोस हो जाने के बाद अगर अधिक भोजन देते हैं तो वह गाभ नहीं रखती है. कई बार गाय बच्चा देने के बाद 6 माह तक हिट में ही नहीं आती है.

जब इसको लेकर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए गोपालन एक मुनाफे दायक व्यवसाय है. किसान भाई इसको टेंपरेरी रूप से पालने लगते हैं जिसकी वजह से उनके सामने कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है. लेकिन अगर इसका मैनेजमेंट सही तरीके से कर लिया जाए तो शायद उनके सामने यह समस्या नहीं आएगी. जब मैनेजमेंट की बारी आती है. सबसे पहली बात की इसके चारा पर विशेष रूप से ध्यान देनी चाहिए.

इसको लेकर क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक
क्या इसका मिनरल मिक्सर इसके शरीर में सारा चीज पूरा हो रहा है. इसके शरीर का कैल्शियम पूरा हो रहा है या नहीं. इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए किसानों को चलना चाहिए. अगर गाय हिट में नहीं आ रही है तो सबसे पहले उसे जोंक की दवाई दे. उसके बाद सुबह खाली पेट 250 ग्राम अकुंरित गेंहू व दो पीस लहसन खिला दें. अगर गेंहू में हल्की मात्रा में चूना मिलाकर दें तो और अच्छी बात है या गेंहू को फूलते समय ही पानी मे 2 पीस गेंहू इतना चुना उसमें डाल दें. अंकुरित होने के बाद इसे खिला दें इससे गाय आसानी से हिट में आ जाएगी.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button