छत्तीसगढ़

मंडल में यात्री सुविधाओं का विस्तार ! *मंडल के नागपुररोड पैसेंजर हाल्ट स्टेशन पर शुरू हुई एम-यूटीएस (M-UTS) मोबाइल टिकटिंग सेवा

*मंडल में यात्री सुविधाओं का विस्तार ! *मंडल के नागपुररोड पैसेंजर हाल्ट स्टेशन पर शुरू हुई एम-यूटीएस (M-UTS) मोबाइल टिकटिंग सेवा |*

बिलासपुर – 08 दिसम्बर 2025 यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने अनारक्षित टिकटिंग को और अधिक सरल, आधुनिक एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल के पैसेंजर हाल्ट स्टेशनों में एम-यूटीएस (Mobile – Unreserved Ticketing System) सेवा की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज से नागपुररोड पैसेंजर हाल्ट स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जहाँ एम-यूटीएस डिवाइस के माध्यम से यात्रियों को पहली बार अनारक्षित टिकट जारी किए गए।
एम-यूटीएस भारतीय रेल की एक उन्नत मोबाइल-आधारित टिकटिंग प्रणाली है, जो यात्रियों को काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत प्रदान करती है। इस विशेष हैंडहेल्ड डिवाइस के माध्यम से प्रशिक्षित टिकटिंग कर्मचारी स्टेशन परिसर, प्रवेश द्वार तथा प्लेटफॉर्म पर ही यात्रियों को तुरंत टिकट जारी कर सकते हैं।
इस सुविधा की उपलब्धता से टिकट खरीद की प्रक्रिया तेज और सुगम बनी है, छोटे स्टेशनों पर भी बेहतर टिकटिंग सुविधा उपलब्ध होगी, यात्रियों का समय और प्रयास दोनों बचेंगे तथा यात्री सेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि छोटे स्टेशनों के यात्रियों को आधुनिक और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। आगे भी मंडल के अन्य पैसेंजर हाल्ट स्टेशनों पर इस सुविधा का विस्तार चरणबद्ध रूप से किए जाने की योजना है।

Related Articles

Back to top button