संविधान दिवस: नगर निगम में दिलाई गई शपथ/ कर्मचारियों एवं समूह की महिलाओं ने ली संविधान की शपथl

संविधान दिवस: नगर निगम में दिलाई गई शपथ/ कर्मचारियों एवं समूह की महिलाओं ने ली संविधान की शपथl
छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/ आज संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय विकास भवन में कर्मचारियों और एनयूएलएम की महिलाओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त संचालक वित्त दिनेश निर्मलकर ने उपस्थित कर्मचारियों को संविधान के निर्माण और उसके संदर्भ में विस्तार से बताया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रेणुका पिंगले सहायक परियोजना अधिकारी सी पी श्रीवास्तव, मिशन मैनेजर जी पद्मावती, रानू सिंह, माया शुक्ला समेत समस्त सीओ तथा सीआरपी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में श्रीमती राजकुमारी मनीषा, खेमलता प्रगति पाठक ने नारी सशक्तिकरण पर अपना उद्बोधन दिया साथ ही संविधान के संबंध में निबंध वचन तथा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।




