छत्तीसगढ़

सांची स्टेशन में कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव की सुविधा ।

सांची स्टेशन में कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव की सुविधा ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/ रेलवे प्रशासन द्वारा 73वीं चेटियागिरि विहार वर्षगांठ एवं पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सांची स्तूप परिसर में दिंनाक 29 से 30 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रमों में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के सांची स्टेशन में 02 दिनों के लिए दिया जा रहा है ।
दिनांक 28 व 29 नवम्बर 2023 को कोरबा एवं अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सांची स्टेशन में 02 मिनट ठहराव के साथ चलेगी |
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि उक्त ट्रेन के अस्थाई ठहराव से सांची स्तूप में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button