मुंगेली

मुंगेली प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ का गठन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

*मुंगेली प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ का गठन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष*

मुंगेली जिले में आज इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक महत्वपूर्ण बैठक में मुंगेली प्रेस क्लब इलेक्ट्रॉनिक संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।

Oplus_16908288

बैठक में सर्वसम्मति से भूपेंद्र सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जिला के तीनों ब्लॉकों से एक एक उपाध्यक्ष बनाया गया जिसमें विनोद रायसागर मुंगेली से उत्तम बंजारा पथरिया से और राकेश ठाकुर को लोरमी से, जिला सचिव अनिल पात्रे जिला कोषाध्यक्ष वाजिद खान जिला सहसचिव निखिलेश लाल जिला संगठन सचिव नील कमल ठाकुर जिला प्रवक्ता रोहित कश्यप को बनाया गया साथ ही इंद्राज सिंह, रवि शुक्ला और योगेश साहू को जिला संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष नामदेव, अतुल श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, दुर्गा तिवारी, नईम खान, अलीम खान, दिलीप साहू और रजनीश सिंह नवनीत शुक्ला का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और मीडिया के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button