छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 9274 क्विंटल धान की खरीदी।

जिले में अब तक 9274 क्विंटल धान की खरीदी।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। 19 नवंबर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 9274 क्विंटल धान की खरीदी किसानों से की गई है। खरीदे गए धान की कीमत 28.74 करोड़ रुपए है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की 22 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी हुई। किसानों से आज खरीदे गए धान की मात्रा 5331 क्विंटल है। अब तक 215 किसानों ने सहकारी समितियों में अपना उपज बेचा है। धान का भुगतान भी किसानों को नियमित रूप से हो रहा है। बेचने के दो -तीन दिनों में रकम उनके खाते में जमा हो जा रहा है। सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल से वापसी के बाद कल से खरीदी की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। कलेक्टर ने कल सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी चालू करने के निर्देश दिए हैं। उप आयुक्त सहकारिता ने आज कई खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बरतोरी, गुमा, जयराम नगर सहित कई केन्द्रों में व्यवस्थाओं का मुआयना किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button