छत्तीसगढ़

राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 18 नवंबर 2025। राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 185 सीटों (एसटी 50, एससी 30 एवं ओबीसी 20, प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित) पर चयनित अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराये जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना नियमावली की कंडिका-04 के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 20 नवम्बर 2025, अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 रात्रि 12 बजे तक तथा प्राक्-चयन परीक्षा की तिथि 28 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। आवेदन विभागीय पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। योजना, पात्रता, परीक्षा केंद्र एवं अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है एवं अभ्यर्थी सभी अपडेट वहीं से प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button