छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में आयोजित होने जा रहा 15वाँ अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2025-26

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में आयोजित होने जा रहा 15वाँ अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2025-26

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट : – 15 अक्टूबर 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा 15वाँ अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2025-26 की मेजबानी की जा रही है । यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2025 तक रायपुर में आयोजित की जाएगी ।

इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में भारतीय रेल के विभिन्न जोनों एवं उत्पादन इकाइयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में तीरंदाजी की दो प्रमुख विधाएँ – रिकर्व एवं कम्पाउंड आयोजित की जाएँगी, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं (जैसे विश्व चैम्पियनशिप एवं वर्ल्ड कप) के अनुरूप होंगी ।

रिकर्व तीरंदाजी (ओलंपिक विधा) में खिलाड़ी 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाते हैं, जबकि कम्पाउंड तीरंदाजी में 50 मीटर की दूरी से सटीक निशानेबाजी की जाती है । दोनों विधाओं में प्रतिस्पर्धा का प्रारूप एवं अंक प्रणाली भिन्न है, रिकर्व में सेट प्रणाली अपनाई जाती है जबकि कम्पाउंड में कुल अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया जाता है ।

इस अवसर पर भारतीय रेल के अनेक अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार एवं ओलंपियन खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें :-

  • द्रोला बनर्जी (वरिष्ठ खेल अधिकारी / ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन)
  • एल. बॉम्बिला देवी (ओएसडी-3 / ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन)
  • मंगल सिंह चाम्पिया (सीटीआई / ईस्टर्न रेलवे)
  • राहुल बनर्जी (मुख्य कार्यालय अधीक्षक / ईस्टर्न रेलवे)
  • लक्ष्मी रानी माझी (वेलफ़ेयर इंस्पेक्टर / सीएलडब्ल्यू)

प्रतियोगिता में भारतीय रेल के अनेक जोनों से खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें नॉर्दर्न रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे, चित्तरंजन लोको वर्क्स, साउथ ईस्ट रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, वेस्ट सेंट्रल रेलवे, ईस्टर्न रेलवे एवं रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड शामिल हैं ।

यह आयोजन भारतीय रेल में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम स्पिरिट को प्रोत्साहित करेगा । रायपुर में आयोजित यह चैम्पियनशिप खिलाड़ियों को अपने कौशल एवं प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button