थाना चकरभाठा, चोरी की नियत से घर में घुसने वाले चोर पर प्रहार।

थाना चकरभाठा, चोरी की नियत से घर में घुसने वाले चोर पर प्रहार।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।
चोरी की नियत से घर में घुसने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।
नाम गिरफ्तार आरोपी –
रंजीत उर्फ बंटी यादव पिता जोहन लाल उम्र 21 वर्ष निवासी परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
घटना का विवरण – प्रार्थी नंदकिशोर यादव पिता दुकालू यादव उम्र 26 वर्ष निवासी परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.10.2025 को शाम 07:00 बजे अपने घर में ताला लगाकर ट्रांसपोर्ट नगर चला गया था वापस आया तो देखा कि बेडरूम में लगे स्लाइडर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था अंदर गया तो रंजीत यादव कमरे में रखे अलमारी के सामान को चोरी के नियत से तलाशी कर रहा था कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान दिनांक 02.09.2025 को आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।



