गणनाथ कुलदीप बने भारतीय प्रशासनिक सुधारना एवं सार्वजनिक शिकायत निवारण के मुख्य प्रकोष्ठ प्रभारी

गणनाथ कुलदीप बने भारतीय प्रशासनिक सुधारना एवं
सार्वजनिक शिकायत निवारण के मुख्य प्रकोष्ठ प्रभारी
लोरमी के गणनाथ कुलदीप को भारतीय प्रशासनिक सुधारना एवं सार्वजनिक शिकायत निवारण परिषद ( मुख्य प्रकोष्ठ ) में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया
छत्तीसगढ़ : राष्ट्रहित एवं सार्वजनिक सेवाओं के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले गणनाथ कुलदीप को भारतीय प्रशासनिक सुधारना एवं सार्वजनिक शिकायत निवारण परिषद की समिति (मुख्य प्रकोष्ठ) में प्रदेश प्रभारी
पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भारतीय प्रशाशनिका सुधार एवं जन शिकायत परिषद् के राष्ट्रीय माननीय दर्श चौधरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं संजीव कुजूर के द्वारा की गई है। कुलदीप को अब तक किए गए उनके जनहितैषी कार्यों एवं सेवा भावना के आधार पर यह दायित्व प्रदान किया गया है। परिषद को विश्वास है कि श्री कुलदीप अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
परिषद का कार्यक्षेत्र ग्राम स्तर से लेकर राज्य एवं अब राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित है। श्री कुलदीप के मार्गदर्शन से नागरिकों को भ्रष्टाचार, अपराध, शोषण, अत्याचार और अन्य अन्याय के खिलाफ संघर्ष में सहयोग मिलेगा। साथ ही, भारत सरकार, राज्य सरकार एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन सामाजिक न्याय और सुशासन को सशक्त बनाने में योगदान देगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सरकारी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे इस पद पर आसीन कुलदीप को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इस नियुक्ति से स्पष्ट है कि गणनाथ कुलदीप सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नागरिकों और संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे


