छत्तीसगढ़

आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी। हर नागरिक को अपना घर दिलाने के संकल्प के साथ सरकार कर रही है काम – तोखन साहू

आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी। हर नागरिक को अपना घर दिलाने के संकल्प के साथ सरकार कर रही है काम – तोखन साहू

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरों रिपोर्ट / केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रायपुर में आयोजित क्रेडाई छत्तीसगढ़ के आवास मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने क्रेडाई अध्यक्ष पंकज लाहोटी और उनकी टीम को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

श्री साहू ने कहा कि घर केवल इमारत नहीं, बल्कि परिवार की पहचान और भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना से हर वर्ग को किफायती और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है।

उन्होंने रियल एस्टेट सेक्टर को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह 250 से अधिक उद्योगों को सहारा देता है और लाखों रोजगार सृजित करता है। सरकार और डेवलपर्स के बीच पारदर्शिता व सहयोग से ही इस क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ को रियल एस्टेट का बड़ा बाज़ार बताते हुए उन्होंने स्मार्ट सिटी, ग्रीन बिल्डिंग और सतत विकास पर बल दिया। समापन पर उन्होंने नागरिकों से मेले का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा – “आइए, मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं, जहाँ हर नागरिक का अपना घर हो और हर घर खुशियों से भरा हो।”

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button