छत्तीसगढ़

संगठन की शक्ति से किसान सशक्त होंगे : तोखन साहू

संगठन की शक्ति से किसान सशक्त होंगे : तोखन साहू

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने आज रायपुर में एक गरिमामय समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने उन्हें कार्यभार सौंपा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

​श्री साहू ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि किसान मोर्चा ने संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह किसान मोर्चा की पहुँच हर गाँव-हर किसान तक सुनिश्चित की गई, जिससे संगठन का आधार व्यापक हुआ। सफल सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई।
​उन्होंने बताया कि संगठन की सक्रियता के कारण ही लोकसभा, पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसान मोर्चा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री साहू ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही किसान मोर्चा के नेतृत्व में 5 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जो कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन की एकजुटता का प्रमाण है।

​श्री साहू ने नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक ठाकुर को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसके संगठन और आपसी पारिवारिक संबंधों में निहित है। उन्होंने कहा, “जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम किसानों की आवाज को और बुलंद कर पाएंगे।”
​समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा प्रभारी श्री बजरंगी यादव, महामंत्री द्वय नवीन मार्कण्डेय एवं यशवंत जैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button