छत्तीसगढ़

वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट और एस पी कार्यालय के आस पास से एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया

वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट और एस पी कार्यालय के आस पास से एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें उसके परिजन गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं विदित हो कि उक्त मामले में थाना सीपत द्वारा गंभीर मामला का आरोपी नारायण खरे पिता स्व बलदाउ प्रसाद खरे उम्र 46 साल निवासी नरगोडा थाना सीपत का अप क्रमांक 402/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत दिनांक 19.08.2025 को कलेक्ट्रेट एवं पुलिस कार्यालय बिलासपुर के पास होने की सूचना पर गिरफ्तार करने गयी थी आरोपी उदण्डता के साथ अपने परिजन के साथ मिलकर नारायण खरे की गिरफ्तारी का विरोध किये है तथा अपने बचाव पक्ष में रात्रि में घर आकर दबिश देने एवं रिश्वत खोरी का झूठा अरोप लगा रहे है जबकि उक्त आरोपी नारायण खरे पर अपनी मां उर्मिला खरे को मारपीट कर गंभीर चोंट पहूंचाने का आरोप है मारपीट करने से उर्मिला बाई दिनांक 09.06.2025 से 12.07.2025 (एक माह तीन दिन) तक सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती होकर ईलाज करायी है जिसका हाथ फेक्चर है जमीन विवाद चल रहा है नारायण खरे के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सीपत में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का रिकार्ड है पुलिस के उपर लगे बर्बरता और रिश्वत मांगने का आरोप का खण्डन करती है आरोपी नारायण खरे को दिनांक 19.08.2025 दिन मंगलवार को ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button