छत्तीसगढ़

रजत महोत्सव : लखीराम सभागार में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभाअपने समय का सदुपयोग सकारात्मक कार्यों में करें: कलेक्टर

रजत महोत्सव : लखीराम सभागार में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
अपने समय का सदुपयोग सकारात्मक कार्यों में करें: कलेक्टर

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 21 अगस्त, 2025/छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव के रूप में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के अंतर्गत लखीराम ऑडिटोरियम में गुरुवार को विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चित्रकला, रंगोली और लोकनृत्य प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें जिले के अनेक स्कूलों और कॉलेजों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने पहुंचकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
लखीराम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि“आप देश का भविष्य हैं अपने हर क्षण को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाएँ। इससे आप अपने जिले, प्रदेश और देश की तरक्की में योगदान दे पाएंगे। उन्होंने छात्रों को सीख दी कि बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके अनुभवों से सीख लेकर जीवन को नई दिशा दें।
चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत कर दिया। किसी ने चित्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की माटी, लोककला और किसान जीवन को उकेरा तो किसी ने लोक देवी-देवताओं, पर्व-त्योहारों और जनजातीय जीवन को रंगों से सजाया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने सभागार को उत्सवमय बना दिया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छात्रों द्वारा बनाई रंगोली और चित्रकला का अवलोकन किया और उनके प्रयासों को सराहा। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य शैलियों जैसे पंथी, करमा, सुवा नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज सिन्हा, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पाण्डेय , शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हर्ष राठौर साइंस कॉलेज बिलासपुर, पियूष चंद्रा दूसरे स्थान पर लोमांश सराफ सेजेस लाला लाजपत राय स्कूल। तीसरे स्थान पर देवब्रत देवांगन स्वामी आत्मानंद कॉलेज,प्रिया शर्मा कन्या स्कूल सरकंडा व पियूष चंद्रा, विद्यांश भोई को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा साहू , गरिमा यादव जे. वी. वर्मा महाविद्यालय दूसरे स्थान पर कुमारी पुनम , कुमारी मनीषा, निशाधीवर, शासकीय एमएलएस महाविद्यालय,व तीसरे स्थान पर दीक्षा सिंह , प्रगति शर्मा बिलासा कॉलेज से वहीं सांत्वना पुरस्कार, काजल गुप्ता ,अनुज साहू, अंबिता चंद्रवंशी ने प्राप्त किया। वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाला लाजपत राय खपरगंज स्कूल ने दूसरा और सी० एम डी. महाविद्यालय बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button