छत्तीसगढ़

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद 7 अगस्त को बिलासपुर दौरे परबैठक लेकर करेंगे योजनाओं की समीक्षा

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद 7 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर
बैठक लेकर करेंगे योजनाओं की समीक्षा

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/, 29 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद और उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा 7 अगस्त को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री निषाद इस दिन दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़े वर्गाें के विकास के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में विशेषकर अन्य पिछड़े वर्ग के क्रिमीलेयर निर्धारण के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर मार्गदर्शन देंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button