छत्तीसगढ़

तोखन साहू ने सपरिवार श्री सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

तोखन साहू ने सपरिवार श्री सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सालासर, राजस्थान | 26 जुलाई 2025

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज अपने परिवार सहित श्री सालासर बालाजी धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमंत लाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि “श्री सालासर बालाजी महाराज” की दिव्य भूमि पर दर्शन कर अत्यंत आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र कल्याण की कामना करते हुए बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सदैव समस्त जनमानस पर बनी रहे।

मंत्री महोदय के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंधन समिति ने श्री साहू का स्वागत करते हुए उन्हें मंदिर की व्यवस्था और गतिविधियों से अवगत कराया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button