छत्तीसगढ़

नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के लिए 1.68 करोड़ रुपए स्वीकृत

नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के लिए 1.68 करोड़ रुपए स्वीकृत

बिलासपुर. 27 जून 2025. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 67 लाख 70 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। रतनपुर नगर पालिका में वार्ड क्रमांक-15 में जूनाशहर मिनी आईटीआई के सामने नगर पालिका के नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button