छत्तीसगढ़

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल श्री डेका ने गहरा शोक व्यक्त कियाl

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल श्री डेका ने गहरा शोक व्यक्त कियाl

रायपुर, 12 जून 2025/राज्यपाल रमेन डेका ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने एवं यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री डेका ने हादसे को अत्यंत पीड़ा दायक बताते हुए दिवंगत यात्रियों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट की है।
राज्यपाल ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतात्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। श्री डेका ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button