छत्तीसगढ़

आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।

♦️ महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

♦️ आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।

♦️ रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:-

अमित कांत उर्फ अमित त्रिलोकी पिता टीकाराम त्रिलोकी उम्र 35 वर्ष निवासी घानापारा घुटकू थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 07.06.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान अमित कांत के साथ है, जिससे मोबाईल से बातचीत करते थे जो तुम्हे पसंद करता हूं कहते हुये शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण किया है, अब शादी करने से इन्कार कर रहा है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर ), बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अमित कांत को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button