छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल ” को ऊर्जा दक्षता हेतु बीईई द्वारा प्रदान किया गया “SHUNYA PLUS” प्रमाण पत्र | 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल ” को ऊर्जा दक्षता हेतु बीईई द्वारा प्रदान किया गया “SHUNYA PLUS” प्रमाण पत्र |

बिलासपुर – 03 जून 2025     बिलासपुर मंडल के विद्युत(सामान्य) विभाग ने, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ” दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल ” के लिए भारत सरकार की ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency – BEE) द्वारा प्रदत्त “SHUNYA PLUS” प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

“SHUNYA” कार्यक्रम का उद्देश्य भवन मालिकों और प्रमोटरों को ऊर्जा-दक्ष भवनों के निर्माण और उन्हें शुद्ध शून्य या शुद्ध सकारात्मक ऊर्जा भवन में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करना है। यह प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण है कि ” दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल” ने पर्यावरणीय मानकों, ऊर्जा दक्षता तथा टिकाऊ विकास के मापदंडों पर खरा उतरते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर मंडल के ऊर्जा प्रबंधन, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह प्रमाणन अन्य संस्थानों को भी ऊर्जा संरक्षण और हरित भवन निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करेगा।

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल द्वारा इस सफलता के लिए अपने अधिकारियों, अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनायें दी है, जिनके समर्पित प्रयासों से यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button