छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने ओरछा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का किया अवलोकन निर्माण की धीमी गति पर जतायी नाराजगी
कलेक्टर ने ओरछा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का किया अवलोकन
निर्माण की धीमी गति पर जतायी नाराजगी
नारायणपुर,सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने ओरछा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। वे आज सवेरे विकासखंड ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित 250-250 सीटर बालक-बालिका छात्रावास भवन का अवलोकन किया। निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी। निरीक्षण के दौरान
संबंधित सब इंजीनियर या अन्य अधिकारी उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने साथ मौजूद सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास श्री के.एस.मसराम को दोनों छात्रावासों के दरवाजों में गुणवत्तापूर्ण चौखट लगाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने इन्ही छात्रावासों के लिए मुख्य मार्ग तक सड़क प्रक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर श्री एल्मा ने ओरछा मुख्यालय में शासकीय काम-काजी कर्मचारियों के लिए बनाये जा रहे आवासगृहों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार एवं तकनीकी अधिकारी पर जरूरी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने ओरछा में बनाये जा रहे तहसील भवन स्थल एवं भवन स्थल तक पहुंच सड़क निर्माण तथा मैदान समतलीकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने निर्माणाधीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण जल्द करने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने कहा। कलेक्टर ने ओरछा में ही हायर सेकेण्डरी स्कूल में अतिरिक्त 3 कमरें का काम प्लिंथ के बाद बंद पाया। इस पर भी जवाब-तलब करने कहा। उन्होंने ओरछा के 8 आश्रम के समीप प्राथमिक शाला, अतिरिक्त कक्ष के मरम्मत एवं प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों के अध्यापन कार्य को देखा और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ओरछा मार्ग पर पड़ने वाले क्षतिग्रस्त रपटा का निरीक्षण भी किया। जिसमें उन्होंने जरूरी मरम्मत करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छोटेडोंगर में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। वहीं उन्हांेन निर्माण के दौरान कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत की और उनके दुख-तकलीफों को सुना। उन्होंने श्रमिकों से श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं और श्रम विभाग में श्रमिक पंजीयन की भी जानकारी ली।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100