Uncategorized

23 May 2025 Horoscope: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी माता लक्ष्मी, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की, धन लाभ के बन रहे योग

23 May 2025 Horoscope/Image Credit: IBC24

23 May 2025 Horoscope: आज 23 मई शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की उपासना की जाएगी। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। खास बात ये है कि, चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज बुध का राशि परिवर्तन भी वृषभ राशि में हो रहा है, जिससे बुधादित्य नामक शुभ योग बन रहा है, जबकि गुरु और चंद्रमा की विशेष स्थिति से आज गजकेसरी योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा।

Read More: Shani Jayanti 2025: कब है शनि जयंती? इन अचूक उपायों से दूर होगी बाधाएं, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। आजा माता लक्ष्मी की कृपा से आपको अचानक से धन लाभ होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। अचानक से धन लाभ होगा। साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को खुशखबरी मिलेगी।

तुला राशि

23 May 2025 Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button