Uncategorized

IPL 2025 Latest News: कोरोना से संक्रमित हुए सनराइजर्स हैदराबाद के ये स्टार खिलाड़ी, नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला, हेडकोच ने दी जानकारी

IPL 2025 Latest News. Image Source-IPL.com

नई दिल्लीः IPL 2025 Latest News दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस के दस्तक के संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच अब सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने यह जानकारी दी है।

Read More : Kannappa Release Date: महादेव अवतार में अक्षय कुमार की एंट्री, जानिए ‘कन्नप्पा’ की नई रिलीज डेट 

IPL 2025 Latest News लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले डेनियम विटोरी ने कहा, ‘उन्हें कोविड-19 हो गया है और दुर्भाग्य से वह यात्रा नहीं कर सके। हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह से ठीक होने और टीम में शामिल होने के लिए मंजूरी मिलने के बाद अगले गेम के लिए वापस आ जाएंगे।’ मुख्य कोच ने इस बात पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को संक्रमण कब और कहां हुआ। विटोरी ने कहा कि हेड सोमवार को भारत पहुंचेंगे और फिर मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी।

Read More : Youtuber jyoti malhotra को ‘अपने संपर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लोग, पुलिस का बड़ा खुलासा 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल स्थगित होने के बाद ट्रेविस हेड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। आईपीएल 2024 में अपने तूफानी बल्लेबाजी करके धमाल मचाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मौजूदा सीजन में फ्लॉप रहे हैं। अभी तक 11 मैच में सिर्फ 281 रन बनाए हैं। साल 2024 में हेड ने 15 मैच में 567 रन बनाए थे और पिछले सीजन में SRH के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे थे।

Related Articles

Back to top button