छत्तीसगढ़

बिलासपुर स्टेशन में रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण

बिलासपुर स्टेशन में रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण :

बिलासपुर – 17 मई 2025

गर्मी के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सिविल डिफेंस टीम द्वारा एक विशेष अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्टाल संचालकों एवं यात्रियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना एवं अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी देना था।

इस प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस के वालेंटियर्स ने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले त्वरित कदम, अग्निशामक यंत्रों के प्रकार, उनके संचालन की विधि और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, आग लगने की संभावनाओं को कम करने के उपाय भी बताए गए।

रेलवे स्टेशन पर उपस्थित स्टाल संचालकों एवं यात्रियों ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया। वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि सिविल डिफेन्स का यह प्रयास यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button