Uncategorized

BR Gavai CJI Tenure: आज शपथ लेंगे सुप्रीम कोर्ट के 52वें CJI बीआर गवई.. इसी साल नवम्बर में होंगे रिटायर, जानें उनके बारें में

BR Gavai CJI Tenure

BR Gavai CJI Tenure: नई दिल्लीः जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बने हैं। वे आज अपना पदभार संभालेंगे। वे 23 नवम्बर, 2025 तक इस पद पर रहेंगे। जस्टिस गवई जस्टिस संजीव खन्ना की जगह ले रहे है, जो 14 मई को रिटायर हो गए।

Read More: Persona Non Grata: भारत में रहकर भारत की जासूसी कर रहा था पाकिस्तानी अफसर.. दिया गया 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश

कौन है जस्टिस बीआर गवई?

जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर, 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। वे अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता आरएस गवई एक जाने-माने नेता थे, जिन्हें क्षेत्र में “दादासाहेब” कहा जाता था।

BR Gavai CJI Tenure: आरएस गवई ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई गुट) बनाई थी। वे अमरावती से सांसद रहे और बिहार, सिक्किम और केरल के राज्यपाल भी रहे थे।

बीआर गवई का बचपन अमरावती की फ्रेजरपुरा बस्ती में बीता। उन्होंने 7वीं तक मराठी स्कूल में पढ़ाई की और फिर मुंबई, नागपुर और अमरावती में आगे की पढ़ाई की। उन्होंने बीकॉम करने के बाद कानून की पढ़ाई अमरावती यूनिवर्सिटी से की।

Read Also: Raipur Crime News: क्राइम ब्रांच की टीम ने बीजेपी पार्षद को किया गिरफ्तार, सट्टा खाईवाली के आरोप में हुई बड़ी कार्रवाई 

BR Gavai CJI Tenure: 1985 में 25 साल की उम्र में वकालत शुरू की। पहले मुंबई और अमरावती में प्रैक्टिस की, फिर नागपुर गए, जहां बॉम्बे हाई कोर्ट की बेंच थी। वे वहां एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बने। 2003 में बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 2005 में स्थायी जज। करीब 16 साल तक हाई कोर्ट में जज रहे। उनके पिता आरएस गवई का निधन 2015 में हुआ। 25 मई, 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। अब वे 14 मई, 2025 को देश के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

Related Articles

Back to top button