India Pakistan Ceasefire News: रातभर ना चली गोली, ना दिखा ड्रोन! सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर से पंजाब-राजस्थान तक सरहद पर सुकून


नई दिल्ली: India Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम (सीजफायर) समझौते के बाद सीमावर्ती इलाकों में हालात तेजी से सामान्य होते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और पंजाब तक कई संवेदनशील क्षेत्रों से रातभर ड्रोन गतिविधि, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई सूचना नहीं मिली है जो शांति की ओर एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य
India Pakistan Ceasefire News: जम्मू शहर, श्रीनगर, पुंछ, उरी, राजौरी और खनूर—इन सभी संवेदनशील जिलों में रातभर कोई भी संदिग्ध गतिविधि, गोलीबारी या ड्रोन मूवमेंट नहीं देखा गया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने भी स्थिति को सामान्य बताया है। पुंछ जिले से लगातार दोहराई जा रही थी गतिविधियों की आशंका, लेकिन बीती रात किसी भी प्रकार की हरकत नहीं हुई।
#WATCH | J&K | पुंछ में स्थिति सामान्य नजर आई। बीती रात किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है। pic.twitter.com/SgP9YRvP9w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में स्थिति सामान्य दिख रही है। रात भर ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली।
वीडियो लाल चौक से है। pic.twitter.com/rNXlCHQgLk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
राजस्थान और पंजाब में भी शांति
India Pakistan Ceasefire News: राजस्थान के बाड़मेर और पंजाब के पठानकोट व फिरोजपुर में भी रात के दौरान हालात शांतिपूर्ण रहे। यहां भी किसी ड्रोन उड़ान, फायरिंग या गोलाबारी की खबर नहीं है।
#WATCH | पंजाब | फिरोजपुर में स्थिति सामान्य लग रही है। रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है। pic.twitter.com/DnBDLCDD2E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
India Pakistan Ceasefire News: हालांकि स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। सीमाओं पर निगरानी ड्रोन, रडार और चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित उल्लंघन का तुरंत जवाब दिया जा सके।
लोगों में राहत का माहौल
India Pakistan Ceasefire News: सीमावर्ती गांवों में रहने वाले नागरिकों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। लंबे समय से तनाव और गोलीबारी के साए में जी रहे इन क्षेत्रों में अब सामान्य जीवन बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।




