Uncategorized

America on India-Pakistan War: “भारत के साथ खड़ा ट्रंप प्रशासन, आतंक के खिलाफ देगा हर संसाधन” भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका ने किया बड़ा ऐलान

America on India-Pakistan War | Image Source | IBC24

नई दिल्ली: America on India-Pakistan War: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 17 अन्य घायल हुए। आतंकियों ने इस हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया और आम नागरिकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया।

Read More : Civil Defence Mock Drill in CG: 1971 के बाद पहली बार! भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मॉक ड्रिल, गृह मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

America on India-Pakistan War: अब इस हमले को लेकर अमेरिका ने भी भारत के साथ पूरी मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिलाया है। अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने कैपिटल हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत का हरसंभव समर्थन करेगा। उन्होंने कहा की भारत को आतंकवाद के खिलाफ डटकर खड़ा होना होगा और अमेरिका इसमें उसका हर मुमकिन साथ देगा।

Read More : Couple Suicide Case: पति और बच्चों को छोड़ भागी थी महिला.. एक महीने बाद प्रेमी संग किया दिल दहला देने वाला कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान

America on India-Pakistan War: जॉनसन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को आतंकवाद से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका भारत में हुए इस हमले को बेहद गंभीरता से ले रहा है और इसकी संवेदनाएं भारत के पीड़ितों और नागरिकों के साथ हैं।

Read More : ED Raids on Salim Pathan: वक्फ बोर्ड की संपत्ति से खेल! गुजरात में 100 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, सलीम पठान के 10 ठिकानों पर ED का रेड

America on India-Pakistan War: इसके साथ ही उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों पर भी भरोसा जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जल्द सफल हो सकती है। उन्होंने कहा की हमारे रिश्ते केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय और आर्थिक आधार पर भी गहरे हैं। और इसी तरह साझेदारियां मजबूत होती हैं।

Related Articles

Back to top button