Uncategorized

Sex Racket in MP: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश, 4 लड़के और 2 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Sex Racket in MP। Image Credit: File Image

छिंदवाड़ा: Sex Racket in MP मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में एक बार फिर एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

Read More : Terrorist attack in Pahalgam update: शादी के बाद कश्मीर घूमने गया था नवविवाहित जोड़ा, आतंकियों ने पति को मार दी गोली 

Sex Racket in MP मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला देहात थाना इलाके की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक स्पा सेंटर में देहव्यापार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 4 लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों लड़कियां असम की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

Read More : Pahalgam Terrorist Attack News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, अबतक 26 लोगों के मौत की खबर 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button