छत्तीसगढ़

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा ।

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा ।

बिलासपुर – 21 अप्रैल 2025 / रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा बिलासपुर से दिनाँक 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक तथा रीवा से दिनाँक 22 अप्रैल से 01 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button