महापौर के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होगें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आज करेंगे नवनिर्वाचित महापौर और सभापति कार्यभार ग्रहण
दुर्ग! नगर पालिक निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर धीरजलाल बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव द्वारा 9 जनवरी को अपरान्ह 2 बजे निगम का कार्यभार ग्रहण करेगें। प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित होगें। इस आशय का प्रोटोकाल मुख्यमंत्री ओ.एस.डी की ओर से जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के लिए आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निगम के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और वी.आईपी लोगों के लिए पंडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, मीडिया प्रेस के लिए बैठक व्यवस्था, पीने का पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था तथा साफ-सफाई आदि की व्यवस्था करने के निर्देश आयुक्त श्री बर्मन द्वारा अधिकारियों को दिया गया है। आयुक्त श्री बर्मन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निगम परिसर में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति को देखते हुये आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यवस्थित रुप से पंडाल और मंच बनाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुये प्रवेशद्वार सहित आम जनता की बैठक व्यवस्था और उनके लिए पेयजल की व्यवस्था रखने अधिकारियों को दिये।




