Atal Panchayat Digital Service: महिलाओं के लिए जरूरी खबर, अब यहां से मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, धान के पैसे पर भी आया ये बड़ा अपडेट

Atal Panchayat Digital Service: रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पंचायतों के डिजिटलीकरण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें कि, BJP सरकार ने मोदी की एक और गारंटी लागू कर दी है, जिसके तहत अटल पंचायत डिजिटल सेवा की शुरुआत हुई है।
Read More: CG Village Name: छत्तीसगढ़ के अजीबोगरीब गांव.. जिनके नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
मिली जानकारी के मुताबिक, 1,440 पंचायत और CSC के बीच MOU हुआ है। आगामी दिनों में सभी पंचायतों से MOU होगा। बता दें कि, CM विष्णुदेव साय, मंत्री विजय शर्मा के समक्ष यह MOU हुआ। ऐसे में अब पंचायतों में जन्म-मृत्यु, जाति जैसे प्रमाण पत्र मिलेंगे। महतारी वंदन योजना की राशि भी CSC से मिलेगी। इतना ही नहीं धान की राशि भी CSC से देने की तैयारी की जा रही है।
Read More: Free Electricity to Farmers: किसानों के लिए फिर आई खुशखबरी, इस दिन से फ्री में मिलेगी बिजली, सीएम ने खुद किया ऐलान
यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पंचायतों में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना और नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करना है। इस पहल से पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, साथ ही नागरिकों को भी सुविधा होगी।