Uncategorized

Cabinet expansion in Chhattisgarh: 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार!.. इन दो विधायकों को लालबत्ती मिलना लगभग तय, लेकिन रेस में तीन नाम..

Cabinet expansion in Chhattisgarh Latest Update

Cabinet expansion in Chhattisgarh Latest Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट में लम्बे वक़्त से विस्तार की चर्चा है। सरकार के शपथ ग्रहण से ही एक मंत्रीपद खाली है। वही तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद निर्वाचित होने के बाद से उनका पद भी नहीं भरा जा सका है। इन दो पदों पर मंत्रियों के नियुक्ति के कयास लम्बे वक़्त से लगाए जा रहे है। पूर्व में कहा जा रहा था कि सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नए मंत्रियों का नाम कर सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हो सका था लेकिन अब कहा जा रहा है कि, इसी महीने 10 अप्रैल को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और दो विधायकों को मंत्रीपद मिल सकता है।

Read Also: Chhattisgarh Political News: दो कांग्रेसी पार्षदों ने बदला खेमा.. भाजपा में हुए शामिल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने ओढ़ाया भगवा गमछा

Cabinet expansion in Chhattisgarh Latest Update: इनमें जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है उनमें, पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम शामिल है। वही इनके अलावा तीसरा नाम पूर्व मंत्री और दिग्गज विधायक राजेश मूणत का भी नाम शामिल है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसे मंत्रीमंडल में जगह मिलेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button