Uncategorized

#SarkarOnIBC24: शहर सरकार की जंग, नामांकन के बाद अलग-अलग चुनावी ‘रंग’

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 / Image Credit: IBC24

रायपुर: Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: छत्त्तीसगढ़ में आज नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए गए। राजधानी रायपुर में बीजेपी की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला है। दोनों ने आज ही नामांकन दाखिल किया। एक तरफ मीनल चौबे ने धूमधाम से नामांकन रैली निकाली, जो एकात्म परिसर से शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: शहर सरकार, कौन दमदार? महापौर प्रत्याशियों ने दिया सवालों का जवाब 

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025:  रैली में मंत्री रामविचार नेताम और पार्टी विधायकों समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए, तो दूसरी तरफ एक बिलकुल अलग तस्वीर नजर आई। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, स्कूटी पर सवार होकर पर्चा दाखिल करने पहुंची। उनके पति प्रमोद दुबे स्कूटी चला रहे थे। दीप्ति दुबे ने कहा कि वो जमीन से जुड़ी नेता है। लोगों की समस्याएं समझती है इसलिए स्कूटी से नामांकन दाखिल करने पहुंची है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button