Uncategorized

Road Accident In Surajpur: तेज रफ़्तार कार और बाइक में हुई टक्कर, 1 की हुई मौके पर मौत, 4 का इलाज जारी

Road Accident In Surajpur| Image Source : IBC24 File Photo

सूरजपुर: Road Accident In Surajpur: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा लगातार दी गई समझाइश के बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से एक भीषण सड़क हादसा हुआ है और इस हादसे में 1 की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Operation: “जब समझाइस से बात नहीं बने, तो उठाना पड़ता है हथियार” नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर बोले टीएस सिंहदेव

घायलों का इलाज जारी

Road Accident In Surajpur: मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के मोहरसोप क्षेत्र के नौडीहा इलाके में सड़क हादसा हुआ है। यहां कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button