Uncategorized

CG News: खिलाफ में दी गवाही तो फूटा भाजपा पार्षद का गुस्सा, घर में घुसकर मितानिन के साथ किया ऐसा काम, जानें क्या है पूरा मामला

पेंड्राः CG News छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अंतर्गत पेंड्रा नगर पालिका के एक भाजपा पार्षद पर मितानिन ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मितानिन ने इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 15 दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है, जब भाजपा पार्षद पर एफआईआर दर्ज कराई है। मितानिन की शिकायत पर जांच में जुट गई है।

Read More : MP DA Hike Latest Update: नवरात्रि पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी, कैबिनेट की बैठक में आज मुहर लगने की संभावना 

CG News मिली जानकारी के अनुसार मितानिन ने नगर पालिका में भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पार्षद जायसवाल ने 28 मार्च को जमानत मिलने के बाद रात 8 बजे उनके घर आकर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उन्हें मितानिन पद से निकालने की भी धमकी दी। इससे पहले 16 मार्च को पार्षद की पत्नी प्रियंका जायसवाल ने भी अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में मितानिन महिला गवाह थीं।

Read More : Swayambhu Maa Jagdamba Temple Bhilai: भक्त के सपने में आई थी देवी मां बम्लेश्वरी, बोलीं…मंदिर बनाकर पूजा करो, स्वयम्भू मां जगदंबा मंदिर की अद्भुत कहानी

मितानिन का आरोप है कि 29 मार्च को पार्षद ने रास्ते में रोककर उन्हें धमकाया और 30 मार्च को फिर उनके घर आकर गालियां दीं। शिकायतकर्ता एक विधवा महिला हैं, जिनके दो बच्चे हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी और एक बेटा है। वह मितानिन के रूप में काम करती हैं और काम के दौरान उनके बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button