*बांसा(बेरला) में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी(क्षत्रिय) समाज की बैठक*

*बेमेतरा*:- छतीसगढ़ मनवा कुर्मी(क्षत्रिय) समाज के धमधा राज की द्वितीय बैठक बेरला ब्लॉक़ के ग्राम बांसा में बीते रविवार को आयोजित की गयी। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ की गयी। बैठक में करीब 60 गावों के नवमनोनीत ग्राम प्रमुखों के नाम प्राप्त हुए। जिसके बाद विभिन्न सामाजिक प्रकरणों पर विवरणात्मक कार्यवाही की गयी। इस दौरान साजा नगर इकाई निर्वाचन के संबंध में राज कार्यकारिणी के सदस्यों के साजा प्रवास के पश्चात निर्णय किया जाएगा।इस दौरान पूर्व में बेरला के ही ग्राम भिंभौरी में हुए 70वाँ महाधिवेशन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा स्वीकृत राशि से ग्राम नरदहा में नवनिर्मित भवन का नामकरण दानवीर दाऊ तुलाराम परगनिहा के नाम से किया जायेगा। वही अंतिम प्रस्ताव में राज अधिवेशन के संबंध में यह तय हुआ की आगामी राज अधिवेशन ग्राम साजा में किया जाएगा। इसके साथ चौथी बार अपील प्रभारी बनाए जाने पर दाऊ तोरण नायक द्वारा अपने उदबोधन के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया गया | उक्त बैठक में धमधा राज राजप्रधान- चंद्रशेखर परगनिहा, पूर्व राज प्रधान- अरुण परगनिहा, अपील प्रभारी एवं सरंक्षक- तोरण नायक, उप राज्यमंत्री-रोहित वर्मा, कोषाध्यक्ष-फत्तेलाल वर्मा, युवाध्यक्ष-प्रहलाद वर्मा, सचिव-कमलेश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अश्वनी परगनिहा, तुलसी नायक, क्षेत्र प्रधान-प्रफुल्ल वर्मा, मनोज वर्मा, महादेव वर्मा, नारद वर्मा, अजय वर्मा, प्रदीप परगनिहा, दुलारी वर्मा, संध्या परगनिहा, भोली वर्मा, रेवती वर्मा, गणेशवरी वर्मा, कुमारी वर्मा, सुमित्रा वर्मा, मेघनाथ वर्मा, थनेन्द्र कुमार वर्मा, नारायण वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, विष्णु वर्मा, अलख नायक, चोवाराम वर्मा, डिगेश्वर परगनिहा,आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी- विकास कश्यप द्वारा दी गयी।