Uncategorized

Pastor Bajinder Singh Viral Video: महिलाओं के साथ ऐसी हरकत करते नजर आए पादरी बजिंदर सिंह, पहले भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

Pastor Bajinder Singh Viral Video/ Image Credit: IBC24

पंजाब। Pastor Bajinder Singh Viral Video: पंजाब के मशहूर विवादित पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर चर्चा हैं। मालूम हो कि, बजिंदर सिंह पर पहले भी एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। वहीं इस बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पादरी बजिंदर सिंह महिलाओं के साथ भी मारपीट करते दिखे।

Read More: Sex Racket Busted in Delhi: राजधानी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, तीन नाबालिग, 10 नेपाली महिला सहित 23 मिले संदिग्ध हालत में

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बता दें कि, वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, पादरी बजिंदर सिंह कैसे अपने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हैं और महिला के साथ मारपीट करते हैं। इस दौरान झगड़ा बढ़ जाता है। वहीं मौके पर मौजूद लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करते है, लेकिन पादरी और महिला के बीच तीखी नोकझोंक चलती रहती है। जिसका वीडियो पादरी के ऑफिस में ही लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। हालांकि, इस संबंध में स्वयंभू पादरी या पुलिस की ओर से बयान अभी तक नहीं आया है।

Read More: Papmochani Ekadashi 2025: सुहागन महिलाएं इस दिन रखेगी पापमोचनी एकादशी का व्रत, यहां देखें क्या है इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त

मालूम हो कि, बजिंदर सिंह पर पंजाब के कई शहरों में पहले से ही FIR दर्ज है। जिस पर यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। स्वयंभू पादरी के खिलाफ 3 मार्च को गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इस पादरी को 20 जुलाई, 2018 को जीरकपुर की एक महिला के साथ ‘बलात्कार’ करने के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वहीं बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला कुछ दिनों बाद पादरी के खास स्वयंसेवकों की टोली का हिस्सा बन कर महिला पादरी की सिक्योरिटी विंग में थी।

Read More: 23 March Ke Iftar Ka Time: आज इस समय किया जाएगा इफ्तार, रोजा खोलने की दुआ और सही समय देखें यहां 

जालंधर में एक और कैस दर्ज

Pastor Bajinder Singh Viral Video: पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, बजिंदर सिंह ने उसके साथ अपने मोहाली वाले घर पर बालात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया और धमकी दी की अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। वहीं महिला ने अप्रैल 2018 में पादरी के उत्पीड़न से तंग आकर शिकायत दर्ज कराई। अभी 2 मार्च को जालंधर में सिंह के खिलाफ एक अलग यौन उत्पीड़न मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

 

Related Articles

Back to top button