छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केन्द्र चातरखार में किसान उन्नत व जैविक खेती पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र चातरखार में किसान उन्नत व जैविक खेती पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मुंगेली सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिले के कृषि विज्ञान केंद्र चातरखार में किसान उन्नत व जैविक खेती पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यशाला में कृषि वैज्ञाानिक व कृषि पदाधिकारियों ने किसानो की समस्याओं तथा किसान उन्नत व जैविक खेती के संबंध में बात कही गई। उन्होने जैविक खेती से अधिक से अधिक मुनाफा अर्जित करने की भी बात कही। इस अवसर पर कृषि अधिकारियों ने किसानो को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की भी अपील की गई। कार्यशाला में फल एवं सब्जियो की उन्नत बीज के बारे में वैज्ञानिक सुश्री प्रमिला जोगी ने अधिकारियो से चर्चा की। इसी तरह ट्राइकोडर्मा की उपयोगिता एवं इसके महत्व के बारे में प्रसार वैज्ञानिक, श्रीमती नेहा लहरे ने जानकारी दी। फसलो में लगने वाले खरपतवारो की रोकथाम के विषय में डाॅ़. तरूण कुर्रे, सस्य वैज्ञानिक ने किसानों के हित में उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में कीट वैज्ञानिक डाॅॅ. प्रेम शंकर तिवारी ने चने की फसल में लगने वाले हानिकारक कीट की समस्याओं की रोकथाम के लिए जैविक कीटनाशकों के संबंध में जानकारी दी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button