Uncategorized

Today News and Live Updates 13 March 2025: UP में होली से पहले मस्जिदें ढंकीं, फिर टली सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी, जानें देश-दुनियां की बड़ी खबरें

UP में होली से पहले मस्जिदें ढंकीं :  इस साल होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961 को होली ऐसा संयोग हुआ था। इसे लेकर UP में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शाहजहांपुर और संभल में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है। वहीं 12 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। इनमें शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, औरैया, लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, उन्नाव, बरेली और अयोध्या शामिल हैं। अधिकतर जिलों में अब नमाज 2 से ढाई बजे के बीच पढ़ी जाएगी।

Read More : Local Holiday: होली ही नहीं.. इस दिन भी बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी 

33 बलूच लड़ाके ढेरः पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने दावा किया कि बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक खत्म हो गया। सुरक्षाबलों ने सभी 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया। ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए। BLA ने 11 मार्च को बोलान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर 214 यात्रियों को बंधक बनाया था। करीब 36 घंटे तक ट्रेन को हाईजैक करके रखा। न्यूज एजेंसी AFP ने पाकिस्तान आर्मी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1 सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारा गया। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने दो दिन में 100 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए।

Read More :

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी टली: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से वापसी टल गई है। उन्हें लेने जा रहे मिशन क्रू-10 को NASA ने टाल दिया है। इस मिशन को कल यानी 12 मार्च को स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 से लॉन्च किया जाना था। हालांकि, रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट क्लैम्प आर्म में हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के चलते इस मिशन को टाल दिया गया है। बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स पिछले नौ महीनों से ISS पर फंसे हुए हैं। वे जून 2024 में वहां पहुंचे थे। उन्हें वहां सिर्फ एक हफ्ते रुकना था। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए ISS पहुंचे थे। यह स्पेसक्राफ्ट सितंबर में बिना किसी क्रू के पृथ्वी पर वापस आ गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक ISS से डॉकिंग के दौरान स्टारलाइनर को हीलियम लीक और स्पेसक्राफ्ट रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर्स में समस्या का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button