खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियाराजनीतिक
कुम्हारी नगर पालिका में दस साल बाद भाजपा की सत्ता

दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका में दस साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है। यहां भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा लगभग 4 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रही। कांग्रेस ने यहां पर तीन बार के पार्षद थनेश पटेल की पत्नी रामप्यारी पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। कुल 24 वार्ड वाले कुम्हारी नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस 11-11 पार्षदों के साथ बराबरी पर रही। जबकि दो वार्डों में निर्दलियों की जीत हुई है। मीना वर्मा की अध्यक्ष पद पर जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।