CG Naxalites Press Note: नेशनल पार्क मुठभेड़ पर माओवादियों का प्रेस नोट.. ढेर 31 में से 21 को बताया अपना साथी, आप भी पढ़ें..

Naxalites released press note on National Park encounter: जगदलपुर: इसी महीने के 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने इनमें से 28 नक्सलियों की पहचान कर ली है, जिन पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम था। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से लूटे गए कई हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया था कि, मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 11 महिलाएं और 17 पुरुष थे। मारे गए 28 नक्सलियों के शवों को विधिवत रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Naxalites released press note on National Park encounter : बहरहाल इस पूरे मुठभेड़ के बाद अब नक्सल संगठन की तरफ से दो पन्नो का प्रेसनोट जारी किया गया है। नक्सलियों ने हमेशा की तरह इस बार भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। नक्सलियों ने मारे गए 31 मे से 21 नक्सलियों को अपना साथी बताया है और उनके नामों का भी जिक्र किया है।
नक्सलियों ने बताया है कि इनके अलावा दूसरे मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं की जा सकी है। दो पन्नो का यह नोट दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता की तरफ से जारी किया गया है। हालाँकि इस नोट के वास्तविकता की पुष्टि IBC24 की तरफ से नहीं किया गया है।